लाल सिंह चड्ढा के जरिए आमिर खान करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ करीना कपूर भी नजर आने वाली हैं। काफी लंबे इंतजार के बाद ये फिल्म रक्षाबंधन पर सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। आमिर खान के फैंस जो उनकी फिल्मों के लिए महीनों इंतजार करते थे, जिनकी फिल्में देखने के लिए टिकट ब्लैक में बिकते थे और सोशल मीडिया पर खूब बज होता था। लेकिन लाल सिंह चड्ढा के साथ ऐसा कुछ नहीं हो रहा है, बल्कि फैंस इस फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं।
आमिर खान जोर-शोर से लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। वह लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे इस फिल्म को बॉयकॉट न करें। आमिर खान ने इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान मीडिया मीडिया से बातचीत की और अपनी फिल्म में किए गए बदलाव के बारे में बताया। आमिर खान ने कहा फिल्म की साउथ स्क्रीनिंग में बदलाव किया गया है।
इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स का यह भी कहना है कि लाल सिंह चड्ढा टॉम हैंक्स की फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की हिंदी रीमेक है। ऐसे में अच्छा है कि ओरिजिनल फिल्म ही देख ली जाए। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर भी सोशल मीडिया यूजर्स इसके बायकॉट की बात कर चुके हैं। आमिर खान इस बात से बेहद दुखी हैं और लोगों से ऐसा न करने की अपील भी कर रहे हैं।

बायकॉट की मांग से आमिर खान दुखी
इधर, फिल्म के बायकॉट की मांग से आमिर खान दुखी नजर आ रहे हैं। आमिर ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा कि लाल सिंह चड्ढा फिल्म का बायकॉट करना दुखद है। पता नहीं क्यों लोगों को लगता है कि मैं अपने देश से प्यार नहीं करता, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है।
आमिर बोले, ‘मुझे इस बात का भी दुख होता है कि कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि मैं ऐसा व्यक्ति हूं, जिसे अपना देश भारत पसंद नहीं है, जबकि मैं भारत और यहां के लोगों से बहुत प्यार करता हूं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग मेरे बारे में ऐसा सोचते हैं। प्लीज, मेरी फिल्म का बायकॉट मत कीजिए। प्लीज, मेरी फिल्म देखिए।’
पुरानी बातों पर है नाराजगी
आमिर खान से एक दर्शक वर्ग नाराज है। सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म का बॉयकॉट चल रहा है। आखिर वजह क्या है? बीते कुछ सालों से सोशल मीडिया पर कई फिल्मों का बॉयकॉट देखने को मिल रहा है। अब बॉयकॉट होने वाली रीसेंट फिल्म है लाल सिंह चड्ढा। फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर लीड रोल में हैं। लोग बॉयकॉट करने के साथ इन दोनों ऐक्टर्स के पुराने बयान वायरल कर रहे हैं। लोग आमिर खान को ऐंटी-हिंदू और भारत के खिलाफ वहीं करीना को नेपोकिड मानकर बहिष्कार कर रहे हैं। नजर डालते हैं लोग बॉयकॉट की क्या वजह दे रहे हैं।
शिवलिंग पर न चढ़ाएं दूध
आमिर खान ने सत्यमेव जयते सीरियल में ही कहा था कि शिवलिंग पर दूध चढ़ाकर हम 20 रुपये बर्बाद करते हैं। ये 20 रुपये हम किसी गरीब को दे दें तो उसका पेट भरेगा। उस वक्त भी आमिर के इस बयान पर लोग भड़क गए थे। अब फिर से ये बयान वायरल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि आमिर की फिल्म पर पैसे वेस्ट करने से बेहतर है किसी गरीब का पेट भर दिया जाए।

करीना पर भी भड़के लोग
करीना कपूर को पहले भी नेपोटिजम और उनके बच्चों के नाम के चलते ट्रोल किया जाता रहा है। अब उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि किसी से जबरदस्ती नहीं कि उनकी फिल्म देखे। इसके बाद लाल सिंह चड्ढा के बॉयकॉट होने पर करीना ने इंडिया टुडे से कहा कि हर किसी को अपनी बात रखने का हक है। कुछ चीजों को इग्नोर करना सीखना होगा। उनके इस बयान पर भी लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
पत्नी ने कहा था– भारत में सेफ नहीं हैं…
यूजर्स हैशटैग #BoycottLaalSinghChaddha के साथ अलग-अलग तरह के पोस्टर्स शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने आमिर का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ‘आपकी पत्नी ने कहा था कि आप भारत में सेफ नहीं हैं, तो आप यहां फिल्म क्यों टेलिकास्ट क्यों कर रहे हैं?’
करीना के नेपोटिज्म पर दिए बयान पर भी घेरा
आमिर के साथ-साथ ट्रोलर्स ने करीना को भी निशाने पर ले लिया है। एक यूजर ने लिखा, ‘करीना ने कहा था, ‘हमारी फिल्में मत देखो, हम किसी को फोर्स नहीं करते..यह बात कभी मत भूलना।’ दरअसल, करीना ने कुछ साल पहले नेपोटिज्म को लेकर कहा था, ‘लोग ही स्टार किड्स के पीछे भागते हैं, मत जाओ मूवी देखने!’ अब ट्रोलर्स कह रहे हैं, ‘हम नहीं जाएंगे लाल सिंह चड्ढा देखने।’

चार साल बाद कर रहे वापसी
फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है। इसमें आमिर के अलावा करीना कपूर और मोना सिंह भी हैं। आमिर इस फिल्म से चार साल बाद वापसी कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ थी जो कि 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी।
